स्व. कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी को दी गयी श्रद्धांजलि, मां बसंती पूजा समिति ने आयोजित की शोकसभा
स्व कामाख्या प्रसाद षडंगी
खरसावां में मां बसंती पूजा समिति के सचिव कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.
खरसावां: श्री श्री 108 मां बसंती पूजा समिति की ओर से मंदिर परिसर में समिति के सचिव स्व. कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. समिति अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इसके बाद स्व. षाड़ंगी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी.
आपके शहर में
सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में निभायी सक्रिय भूमिका

शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के निधन से खरसावां के सामाजिक, शैक्षणिक, साहित्यिक और कला-सांस्कृतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज को जोड़ने का कार्य किया. मां बसंती पूजा समिति के सचिव के रूप में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा. पूजा आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने में वे लगातार सक्रिय रहे.
सरल व्यवहार व कला-संस्कृति के प्रति समर्पण को किया याद
वक्ताओं ने स्व. षाड़ंगी के सरल व्यवहार, सामाजिक सक्रियता और कला-संस्कृति के प्रति उनके समर्पण को याद किया. उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से उनके आत्मीय संबंध रहे. सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता और सहयोग की भावना को लंबे समय तक याद किया जायेगा. उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई करना कठिन है.
परिजनों के प्रति जतायी संवेदना
शोकसभा में उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की. शोकसभा में अंबुजाख्य आचार्य, हर कुमार दाश, सुखदेव पति, नरसिंह चरण पति, प्रदीप दाश, बिरोजा पति, सुबोध पाणी, अशोक षाड़ंगी, जगन्नाथ त्रिपाठी, सुशील कुमार षाड़ंगी, राजेश मिश्रा, प्रीति रंजन नंदा, अभय नंदा, नंदू पांडे, सुजीत हाजरा, सरोज मिश्रा, तरुण पाणी, रंजीत मिश्रा, अशीत षाड़ंगी, प्रवीण षाड़ंगी, जगन्नाथ पति, सत्य पत्र, मानु नंदा, ब्रज गोपाल नंद सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए