आखिर क्यों डीसी ऑफिस पर राशन डीलरों ने दिया धरना, जानें क्या है उनकी मांगें...
धरना देते राशन डीलर.
सरायकेला में राशन डीलरों ने कमीशन भुगतान और ई-पॉस मशीन की समस्याओं को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा।
सरायकेला : ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड ने जिले के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की समस्याओं को लेकर डीसी ऑफिस पर धरना दिया. इसके पश्चात एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्री मांग पत्र जिले के उपायुक्त को सौंपा. तत्काल समाधान करने की मांग की.
आपके शहर में
राशन डीलरों को लंबे समय से नहीं मिला है कमीशन : जिला अध्यक्ष
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष फुलकांत झा ने बताया - विभागीय अनदेखी और लंबे समय से कमीशन का भुगतान नहीं होने के कारण राशन डीलर गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाला कमीशन 13 महीनों से लंबित है. साथ ही कोरोना काल से ही सरायकेला जिले के सैकड़ों दुकानदारों का पुराना कमीशन बकाया है. शीघ्र भुगतान करने की मांग की.
ई-पॉश मशीन की व्यवस्था में सुधार की मांग
ई-पॉशष मशीन की व्यवस्था में सुधार की मांग की है. कहा कि जब पूरी राशन वितरण प्रणाली को डिजिटल कर दिया गया है, तो दुकानदारों पर अभी भी स्टॉक रजिस्टर और सेल रजिस्टर मैनुअली बनाए रखने का दबाव क्यों डाला जा रहा है. उन्होंने विभागीय स्तर पर इन पुराने रजिस्टरों की बाध्यता को तत्काल समाप्त करने और इन्हें वापस लेने की मांग की है. मौके पर इश्वर चंद्र महतो, सागर चंद्र दास, बासंती सिंह, रायमनी सिंह, मनबोध शर्मा, दिनेश कुमार राठौर, वेदप्रकाश, अशोक गुप्ता, सी. सी. महतो, प्रदीप मंडल, धिरेनसेन उरांव, कल्याण सिंह, एच. के. मिश्रा, आजाद रजक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए