6 दोस्त पहुंचे थे चेकडैम, 3 नहाने उतरे… अचानक तेज हुआ पानी का बहाव, और फिर...

Updated:
विज्ञापन

चैक डैम से बहता पानी.

राजनगर के चेकडैम में नहाने के दौरान अचानक पानी बढ़ने से एक युवक बह गया. एनडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी है. जानिए पूरी घटना की जानकारी.

विज्ञापन

राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र के रांजड़ और छोटाकांकी गांव के बीच स्थित चेकडैम में मंगलवार को नहाने के दौरान करीब 28 वर्षीय युवक तेज पानी के बहाव में बहकर लापता हो गया. लापता युवक की पहचान रांजड़ निवासी प्रद्युम्न प्रधान, पिता कपूर प्रधान के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कूली बच्चों को छोड़कर चेकडैम में नहाने गया था

जानकारी के अनुसार प्रद्युम्न प्रधान मंगलवार को स्कूली बच्चों को वाहन से छोड़कर वापस लौटने के बाद रोजाना की तरह चेकडैम में नहाने गया था. बताया जा रहा है कि प्रद्युम्न समेत कुल छह युवक नहाने गए थे. इसमें प्रद्युम्न और दो अन्य युवक चेकडैम में नहाने उतरे थे. वहीं, तीन अन्य युवक ऊपर खड़े थे. इसी दौरान अचानक चेकडैम में पानी का जलस्तर बढ़ गया. तेज बहाव की चपेट में आने से उसका संतुलन बिगड़ गया. देखते ही देखते वह पानी की तेज धार में बह गया और लापता हो गया. जबकि अन्य दो युवक पानी का बहाव तेज होने पर किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे.

सूचना पर पहुंचे ग्रामीण, शुरू की युवक की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. युवक की तलाश शुरू कर दी. ग्रामीणों ने चेकडैम के अलावा आसपास के नदी क्षेत्र में भी काफी देर तक खोजबीन की. अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा मौके पर पहुंचे. गोताखोरों को तलाशी के लिए बुलाया गया. काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी प्रद्युम्न को खोजकर नहीं पाया. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच कर तालशी अभियान में जुट गई. देर शाम समाचार लिखे जाने तक लापता प्रद्युम्न का कोई सुराग नहीं मिला.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola