आफत की बारिश, सापदा गांव में ढहा मिट्टी का मकान, बेघर हुआ परिवार

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मकान को दिखाते पीड़ित परिवार.

कुकड़ू के सपादा गांव में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। परिवार बेघर, प्रशासन से मुआवजे और आवास की मांग की गई। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

चांडिल : क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. लगातार बारिश के कारण कुकड़ू के सापदा गांव निवासी त्रिभंग गोराई का कच्चा मिट्टी का मकान भरभराकर ढह गया. गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य सतर्क थे. इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान टूटने से घर के अंदर रखा सामान दबकर खराब हो गया. परिवार के सामने खुले आसमान के नीचे रहने का संकट खड़ा हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नमी और पानी के रिसाव से गिरीं दीवारें

जानकारी के अनुसार, कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश के चलते मकान की मिट्टी की दीवारों में नमी आ गयी थी. बरसात का पानी अंदर घुसने से ढांचा बेहद कमजोर हो गया और मंगलवार को मकान अचानक गिर पड़ा. घटना के बाद से पीड़ित परिवार बेघर होकर पड़ोसियों के यहां शरण लेने को विवश है.

कच्चे मकानों पर खतरा, सर्वे कराकर मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश से इलाके के कई पुराने मिट्टी के घरों पर ढहने का खतरा मंडरा रहा है. क्षेत्र के निचले हिस्सों में जलजमाव की समस्या भी गंभीर हो गई है. पीड़ित त्रिभंग गोराई ने अंचल प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है. वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश से प्रभावित कच्चे मकानों का अविलंब सर्वे कराकर जरूरतमंदों को तत्काल राहत सामग्री व आर्थिक सहायता मुहैया करायी जाए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola