समयसीमा के भीतर त्रुटिरहित कार्य पूरा करने का निर्देश
कुचाई अंचल कार्यालय में SIR को लेकर समीक्षा बैठक करते एडीसी कुमार जयवर्धन | Prabhat Khabar Network
कुचाई अंचल कार्यालय में एसआइआर-2026 कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। एडीसी ने सभी कार्य समयसीमा के भीतर त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया है।
कुचाई अंचल कार्यालय में एसआइआर-2026 कार्यों की समीक्षा खरसावां. विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा शनिवार को कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हुई. बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने कहा कि गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचना सुनिश्चित किया जाए तथा डाटा की शुद्धता और अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान दिया जाए. जिन मतदान केंद्रों पर डिजिटाइजेशन की प्रगति धीमी है, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर अभियान में तेजी लाने को कहा गया. एडीसी ने बीएलओ सुपरवाइजरों को नियमित अनुश्रवण और समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए. बैठक में एइआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए