हजरत इमाम हसन हुसैन के बताये रास्ते पर चलें : मौलाना
Updated at : 29 Sep 2017 11:09 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो: प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य पंचायत के दरगाह मोहल्ला में बुधवार रात पैगाम-ए-शहीद-ए-कर्बला कांफ्रेंस के बैनर तले जलसा का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य वक्ता के रूप मे मौलाना हारून रशीद (गिरिडीह)मौलाना फरीदुल्ला (गिरिडीह) व मौलाना अब्दुल हकीम (कोडरमा) उपस्थित थे. मुख्य वक्ता मौलाना हारून रशीद ने कहा कि हजरत इमाम हसन हुसैन ने […]
विज्ञापन
मरकच्चो: प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य पंचायत के दरगाह मोहल्ला में बुधवार रात पैगाम-ए-शहीद-ए-कर्बला कांफ्रेंस के बैनर तले जलसा का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य वक्ता के रूप मे मौलाना हारून रशीद (गिरिडीह)मौलाना फरीदुल्ला (गिरिडीह) व मौलाना अब्दुल हकीम (कोडरमा) उपस्थित थे. मुख्य वक्ता मौलाना हारून रशीद ने कहा कि हजरत इमाम हसन हुसैन ने धर्म व सच्चाई की हिफाजत के लिए खुद व अपने परिवार को कुर्बान कर दिया, जो शहीद-ए-कर्बला की दास्तान में मौजूद है.
हम सब को भी उनके बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है. वहीं मौलाना फरीद ने कहा कि जो अपने माता-पिता की सेवा कर उन्हें खुश रखता है, अल्लाह और उसके रसूल भी उससे खुश रहते हैं.
जलसे को मौलाना गुलाम, रसूल रहबर, मौलाना मिनहाज, मौलाना सरफराज आदि ने भी संबोधित किया. जलसे की अध्यक्षता माहताब आलम व संचालन गुलाम रसूल रहबर ने किया. इस अवसर पर हाजी यूसुफ शेख, क्यूम शेख, सलीम शेख, रफीक शेख, इनामूल शेख, पुतुल शेख, तबारक शेख, कमकबूल आलम, हारून शेख, अल्ताफ आलम, मो जावेद, मकबूल अंसारी, आजाद शेख, मो शमशाद, अफजल शेख, सलाम शेख समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




