त्योहार में जाम की समस्या से परेशानी, व्यवस्था चरमरायी

झुमरीतिलैया: दशहरा व मुहर्रम के अवसर पर शहर में जाम की स्थिति से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. शहर में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोगों ज्यादा परेशानी हो रही है. पूजा को लेकर बाजार में खरीदारी करने निकले लोग घंटों जाम में फंसे रहे. नगर प्रशासन […]
झुमरीतिलैया: दशहरा व मुहर्रम के अवसर पर शहर में जाम की स्थिति से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. शहर में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोगों ज्यादा परेशानी हो रही है. पूजा को लेकर बाजार में खरीदारी करने निकले लोग घंटों जाम में फंसे रहे. नगर प्रशासन की ओर से पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रशासनिक कार्रवाई का भी सामना करना पड़ रहा है. झंडा चौक के निकट मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक की समस्या आम बात है.
शहर को दो भागों में बांटने वाला ओवरब्रिज और मार्केट कॉम्प्लेक्स के बाहर पार्किंग जोन बनाया गया है, जिसके कारण झंडा चौक, स्टेशन रोड समेत शहर के मुख्य मार्गों पर सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही. तिलैया डैम स्थित सैनिक स्कूल निवासी ज्योति दत्ता का कहना है कि वे गुरुवार की सुबह अपने बेटे के साथ मार्केट में खरीदारी करने आयीं थीं.
शहर में उन्हें न तो कहीं पार्किंग जोन का बोर्ड दिखा और न ही कहीं नो पार्किंग जोन का. ऐसे में वे अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी कर के खरीदारी करने गयी, पर जब वह वापस आयी तो उनके गाड़ी पर जुर्माना का रसीद चिपकाया हुआ था. उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रशासन को पहले पार्किंग की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए. उसके बाद ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं तिलैया के आकाश कुमार का कहना है कि शहर में जितने भी मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स हैं, लगभग किसी-किसी में ही पार्किंग की व्यवस्था है जो मार्केट बन रहे हैं उसमें भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गयी है. ऐसे में शहरवासियों को कभी जाम से निजात नहीं मिल पायेगा. उन्होंने कहा कि नगर पर्षद को ऐसे मामले में ध्यान देने की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




