डॉ नीरा यादव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Updated at : 28 Sep 2017 12:23 PM (IST)
विज्ञापन

सतगावां: शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को सतगावां पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने प्रखंड के नंदूडीह, बासोडीह, नारायडीह, मीरगंज, मोदीडीह व कानीकेंद का दौरा किया. ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी. ग्रामीणों ने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली-पानी की समस्या, सड़क-नाली, वृद्धा पेंशन आदि की समस्या से मंत्री को […]
विज्ञापन
सतगावां: शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को सतगावां पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने प्रखंड के नंदूडीह, बासोडीह, नारायडीह, मीरगंज, मोदीडीह व कानीकेंद का दौरा किया. ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी. ग्रामीणों ने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली-पानी की समस्या, सड़क-नाली, वृद्धा पेंशन आदि की समस्या से मंत्री को अवगत कराया.
मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया. मंत्री ने नंदुडीह में चौकीदार सुरेश यादव के आवास पर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी. मालूम हो कि गत माह चौकीदार का निधन हो गया था.
यहां से मंत्री बासोडीह के व्यवसायी नरेश कुमार के घर पहुंची. गत सप्ताह नरेश कुमार की नवादा में अपराधियों ने गोली मार दी थी. इलाज के दौरान 26 सितंबर को उनकी मौत हो गयी थी. बाद में मंत्री गायत्री आश्रम पहुंचीं. वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. साथ ही हवन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मंत्री के समक्ष लोगों ने गायत्री आश्रम से नारायडीह तक पीसीसी व गार्डवाल निर्माण की मांग रखी, जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया. मंत्री मीरगंज पंचायत के लोगों से भी रूबरू हुई. उन्होंने समलडीह दुर्गा मंडप में जाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, कंचन कुमारी, बबलू सिंह, मुखिया सुनील सिंह, प्रमेश्वर शर्मा, दामोदर सिंह, रविशंकर सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद यादव, रामस्वरूप यादव, चंद्रिका यादव, वसीरा खातून, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रंजन यादव, रामवचन यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




