रन फॉर झारखंड में दौड़ा कोडरमा

Updated at : 19 Sep 2017 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
रन फॉर झारखंड में दौड़ा कोडरमा

कोडरमा बाजार: झारखंड सरकार के कार्यकाल का एक हजार दिन पूरा होने पर जिला प्रशासन द्वारा रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. इसके तहत जेजे काॅलेज से झुमरीतिलैया झंडा चौक तक चार किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया. जेजे काॅलेज से रन फॉर झारखंड को डीसी संजीव कुमार बेसरा ने हरी झंडी दिखा […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: झारखंड सरकार के कार्यकाल का एक हजार दिन पूरा होने पर जिला प्रशासन द्वारा रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. इसके तहत जेजे काॅलेज से झुमरीतिलैया झंडा चौक तक चार किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया. जेजे काॅलेज से रन फॉर झारखंड को डीसी संजीव कुमार बेसरा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

दौड़ में डीसी के अलावा एसपी सुरेंद्र कुमार झा, डीडीसी आदित्य कुमार आनंद, व जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य, स्कूली बच्चे शामिल हुए. मौके पर अपर समाहर्ता प्रवीण कु. गागराई, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, कार्यपालक दंडाधिकारी रेणु बाला, कमलेंद्र कु. सिन्हा, बीडीओ मिथिलेश चौधरी, पीएचइडी के इइ विनोद कुमार, राजदेव प्रसाद, कोडरमा थाना प्रभारी आंनद मोहन सिंह, तिलैया थाना प्रभारी कामेश्वर ठाकुर, डीपीओ शाहिद अहमद, भाजपा के गोपाल कुमार गुतुल, बैजनाथ यादव, लाल बहादुर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, डीएवी, कोडरमा उच्च विद्यालय, सीएच प्लस टू समेत विभिन्न विधालयों के छात्र और शिक्षक आदि मौजूद थे.

प्रेस क्लब ने निभाया सामाजिक दायित्व

रन फॉर झारखंड कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोडरमा के सदस्यों ने भाग लेते हुए सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया. अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में पत्रकार न केवल केवल दौड़ में शामिल हुए, बल्कि तिलैया में पेयजल व ग्लूकोज की भी व्यवस्था की. इस अवर पर मनोज कुमार झुन्नू, गौतम राणा, अनिल झा, राजेश यादव, गजेंद्र बिहारी, किशोर यादव, आत्मा राम शर्मा, आशीष डे, उमा शंकर, अरुण ओझा, भोला शंकर, कुमार अमित, विजय शर्मा साहिल भदानी, समरेंद्र नारायण सिन्हा, मुकेश सिन्हा, धीरज कुमार, जितेंद्र गिरि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola