सरसों तेल लदे ट्रक की लूट, चार हिरासत में

Updated at : 17 Sep 2017 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
सरसों तेल लदे ट्रक की लूट, चार हिरासत में

चालक व उप चालक गायब, माल लोड कराने के लिए लाया गया एक अन्य ट्रक जब्त अलवर राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए निकला था ट्रक, पुलिस ने शक होने पर पकड़ा चालक व उप चालक गायब हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है चंदवारा : अलवर राजस्थान से सरसो तेल लोड कर पश्चिम बंगाल […]

विज्ञापन
चालक व उप चालक गायब, माल लोड कराने के लिए लाया गया एक अन्य ट्रक जब्त
अलवर राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए निकला था ट्रक, पुलिस ने शक होने पर पकड़ा
चालक व उप चालक गायब हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है
चंदवारा : अलवर राजस्थान से सरसो तेल लोड कर पश्चिम बंगाल के लिए निकले ट्रक को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया. लूट के बाद ट्रक को कोडरमा की ओर लेकर निकल गये. इसमें लोड सरसो तेल को खाली कर दूसरे ट्रक में लोड करने की तैयारी में थी. इससे पहले चंदवारा पुलिस ने संदेह के आधार पर ट्रक को जब्त कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है.
वहीं दो आरोपी भागने में सफल रहे. जिस ट्रक को अपराधियों ने लूटा था, उसके चालक व उप चालक गायब हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. हालांकि, पूरे मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी अभी कुछ साफ बोलने से बच रहे हैं.
जानकारी के अनुसार ट्रक (नंबर जेएच-10एटी-3344) पर सरसो तेल लोड कर अरवल से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान ट्रक को अगवा कर लिया गया. ट्रक मालिक कतरास (धनबाद) निवासी अशोक कुमार गुप्ता को जीपीएस पर ट्रक कोडरमा की ओर जाता दिखा.
उन्होंने अपनी कंपनी के एक अन्य ट्रक चालक को उसे देखने के लिए भेज दिया. इसी दौरान चंदवारा थाना के गौरी पुल के पास गश्ती दल की पुलिस ने सुबह में शक होने पर दो ट्रकों को जब्त किया. बताया जाता है कि यहां पर एक ट्रक का चक्का खोला जा रहा था और ऊपर चार लोग सवार थे. पुलिस के पहुंचते ही दो लोग फरार हो गये. वहीं चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने एक अन्य खाली ट्रक (नंबर आरजे-19जीडी-9817) को जब्त किया.
हिरासत में लिये गये आरोपियों में सत्येंद्र कुमार (बेडो सलहरा चौपारण) प्रभु साव , बबुनी मंडल (अटका बगोदर गिरिडीह) व इम्तियाज अंसारी (डुमरी गिरिडीह) शामिल हैं. कतरास से पहुंचे ट्रक मालिक अशोक गुप्ता ने बताया कि उनके ट्रक का चालक मिथुन महतो व उप चालक अराधन महतो दोनों गायब हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लग गयी है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola