श्रीराम फाइनेंस कंपनी में लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

कोडरमा: सामंतो पेट्रोल पंप के सामने स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस वारदात में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक देसी कट्टा, तीन 3.15 का जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में […]
उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक एसके झा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दी. एसपी के अनुसार इस लूटकांड में फाइनेंस कंपनी का कर्मी रिलेशन शिप एक्सक्यूटिव बबलू मोदी भी शामिल था. वही अपराधियों को जानकारी दे रहा था. बबलू ने ही वहां पर पुलिस के नहीं होने की जानकारी दी थी. ऐसे में उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. एसपी ने बताया कि सात सितंबर को दोपहर दो बजे फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में करीब पचास हजार रुपये की लूट हुई थी. घटना पुलिस के लिए चुनौती का विषय था.
ऐसे में कांड के उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन कर छापामारी शुरू की गयी. टीम में शामिल एसडीपीओ अनिल शंकर, थाना प्रभारी कामेश्वर ठाकुर, कोडरमा थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह, इंस्पेक्टर राजवल्लभ पासवान, एसआइ एलबी प्रसाद, अब्दुल रव्वानी, रूपेश दयाल सिंह, सुनील ठाकुर, विनोद कुमार, धर्मेंद्र देव ने बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा, फतेहपुर, रजौली, आमस, शेरघाटी में लगातार 15-20 ठिकानें पर छापामारी की. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू हुई जांच में सबसे पहले दशरथ मांझी को पकड़ा गया. उससे हुई पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया. इसके बाद सतीश मांझी व विमलेश को गिरफ्तार किया गया. सभी अपराधी दशरथ मांझी के उरवां चंदवारा स्थित ससुराल में शरण लिए हुए थे. दशरथ मांझी के पास लोडेड पिस्टल बरामद हुआ. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (नंबर बीआर-02एबी-3742) भी जब्त की गयी है. फरार चल रहे तीन-चार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




