361 दिव्यांगों के बीच यंत्र वितरण समारोह में रवींद्र राय ने कहा दया नहीं, सहयोग की जरूरत

कोडरमा बाजार: समाहरणालय भवन परिसर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा सामाजिक अधिकारिता शिविर व नि: शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने किया. मौके पर […]
जिन्हें आज के कार्यक्रम में यंत्र नहीं मिला है, वे जरूरी कागजात के साथ आवेदन देकर योजना का लाभ ले सकते हैं. जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि सांसद श्री राय का प्रयास सराहनीय है. उनके प्रयास से यहां के दिव्यांगों की मदद के लिए केंद्र सरकार आगे आयी है. दिव्यांग मन में दृढ़ संकल्प लेकर जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर आगे बढ़े. कार्यक्रम के दौरान 361 दिव्यांगों के बीच 27.21 लाख की लागत से 649 उपकरणों का वितरण किया गया. इसमें ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैशाखी, नेत्रहीन बच्चों को कीट व छड़ी सहित अन्य उपकरण शामिल है. कार्यक्रम का संचालन न्यायालय कर्मी रंजीत कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर डीडीसी आदित्य कुमार आनंद, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, डीएसडब्ल्यूओ ममता साह, सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र सिंह, रवि मोदी, गोपाल कुमार गुतूल, बासुदेव शर्मा, अज्जू सिंह, सुरेश यादव, धीरज कुमार, महिला पर्यवेक्षिका माधुरी कुमारी, मीरा कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




