सेना व पुलिस में भर्ती के लिए प्रशिक्षण शुरू, सांसद रवींद्र राय ने कहा युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य

Updated at : 12 Sep 2017 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
सेना व पुलिस में भर्ती के लिए प्रशिक्षण शुरू, सांसद रवींद्र राय ने कहा युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य

चंदवारा: एसपी सुरेंद्र कुमार झा की पहल पर सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में युवाओं को सेना, अर्द्धसैनिक बल व झारखंड पुलिस में भर्ती के लिए प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई. एक सप्ताह (11 से 16 सितंबर) तक चलने वाले नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने किया. प्रशिक्षण शिविर […]

विज्ञापन

चंदवारा: एसपी सुरेंद्र कुमार झा की पहल पर सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में युवाओं को सेना, अर्द्धसैनिक बल व झारखंड पुलिस में भर्ती के लिए प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई. एक सप्ताह (11 से 16 सितंबर) तक चलने वाले नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने किया. प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब चार सौ युवा भाग ले रहे हैं.

17 से 21 वर्ष के बीच के दसवीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संभवत: राज्य में पहली बार पुलिस परिवार द्वारा किया गया. ऐसे में कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने इस पहल की खुल कर तारीफ की. उद्घाटन सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने एसपी एसके झा के पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बड़ी बात है कि जिले के युवाओं के लिए पुलिस परिवार ने इस तरह का आयोजन किया है. युवा इस प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाएं और आगे नौकरी पाने के लिए मेहनत करें. मंत्री ने इस तरह के आयोजन की जरूरत दूसरे जिलों में भी बतायी. उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी भटकाव के रास्ते पर जा रही है. ऐसे में इस तरह की पहल से उन्हें सही मार्गदर्शन मिलेगा.

कोडरमा सांसद डाॅ रवींद्र राय ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधे पर है. युवा प्रशिक्षण शिविर का लाभ लें. यहां सीखी हुई बातें सेना व पुलिस भर्ती में सहायक सिद्ध होगी. इस तरह का प्रशिक्षण झारखंड में पहली बार पुलिस द्वारा किया जा रहा है. यह पहल सराहनीय है. पुलिस परिवार ने लोगों के बीच फैली भ्रांतियों व डर को भी दूर करने का प्रयास किया है. लोग पुलिस के पास जाने से डरते हैं, लेकिन यहां पुलिस युवाओं को सेना व अर्द्धसैनिक बल में भर्ती होने के लिए उपाय सीखा रही है, जो हर जगह देखने को नहीं मिलता है.

प्रशिक्षण शिविर में एसपी एसके झा ने युवाओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि एक सिपाही से लेकर पदाधिकारी तक के कर्तव्य से आप सभी को अवगत कराया जायेगा. प्रशिक्षण में आपको अनुशासन के साथ ही वो चीजें भी बतायी जायेगी, जो सेना, पुलिस की भर्ती के लिए जरूरी है. शिविर में मेडिकल जांच, खेलकूद प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन होगा. कार्यक्रम में उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा, उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार आनंद, एसडीपीओ अनिल शंकर, सांसद प्रतिनिध रामचंद्र सिंह, तिलैया थाना प्रभारी कामेश्वर ठाकुर, सार्जेंट मेजर अभिमन्यु कुमार, अनिस मोमिन कुजुर, भाजपा नेता रवि मोदी, सुरेश यादव, अशोक आर्या, द्वारिका राणा, मुन्ना दुबे आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वाले युवाओं को शिविर समाप्ति के बाद प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा, जो सेना, अर्द्धसैनिक बल व पुलिस भर्ती में सहायक सिद्ध होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola