प्रशिक्षण के बाद बेहतर तरीके से रोजगार कर सकेंगे युवा

Updated at : 06 Sep 2017 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद बेहतर तरीके से रोजगार कर सकेंगे युवा

कोडरमा बाजार: स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में उच्च तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में सीमेंस कंपनी द्वारा स्थापित किये गये तकनीकी कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को हुआ. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार: स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में उच्च तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में सीमेंस कंपनी द्वारा स्थापित किये गये तकनीकी कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को हुआ. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है.

इस संस्थान के माध्यम से न केवल संस्थान के छात्र बल्कि जिले के शिक्षित युवाओं को भी विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद बेहतर तरीके से रोजगार कर सकें. विशिष्ट अतिथि एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि कोडरमा जैसे छोटे जिले में इस तरह के आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र का खुलना अपने आप में गौरव की बात है. आनेवाले दिनों में यह केंद्र जिले के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा. नपं अध्यक्ष कांति देवी ने कहा कि स्थानीय युवाओं में कौशल विकास के लिए यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.


इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य राजेश कुमार ने कहा कि उच्च तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में सीमेंस कंपनी द्वारा इस संस्थान में ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य पॉलिटेक्निक संस्थानों में भी इस तरह के आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गयी है. शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री रघुवर दास व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव के द्वारा बीआइटी सिंदरी कैंपस में इन केंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया है. उस परिपेक्ष्य में इस केंद्र का उद्घाटन स्थानीय स्तर से किया गया, ताकि यहां की जनता इस प्रशिक्षण केंद्र से अवगत हो सके. उद्घाटन समारोह में संस्थान की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया. मौके पर नपं अध्यक्ष कुलवीर सलूजा, सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, प्रो एसएस झा, लाल कृष्ण, एसबी मिश्र, बिरेश्वर सिंह, महेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे. संचालन संतोष कुमार ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola