16 दिवसीय महाशांति विधान सह दशलक्षण पर्व का समापन, अंतिम दिन निकला भव्य जुलूस

झुमरीतिलैया: श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित 16 दिवसीय महाशांति विधान सह दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन नगर में जुलूस निकाला गया. मंगलवार को शांति विधान के 100 धर्म इंद्र रूप चंद्र पांड्या परिवार ने शांति धारा की. दशलक्षण पर्व की शांति धारा करने का सौभाग्य जय कुमार, सुमित कुमार सेठी परिवार को मिला. पुण्यार्जक […]
झुमरीतिलैया: श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित 16 दिवसीय महाशांति विधान सह दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन नगर में जुलूस निकाला गया. मंगलवार को शांति विधान के 100 धर्म इंद्र रूप चंद्र पांड्या परिवार ने शांति धारा की. दशलक्षण पर्व की शांति धारा करने का सौभाग्य जय कुमार, सुमित कुमार सेठी परिवार को मिला.
पुण्यार्जक प्रदीप छाबड़ा परिवार व अजीत गंगवाल परिवार तथा अमरेश गंगवाल परिवार व सिद्धार्थ झांझरी परिवार ने भगवान की शांतिधारा की. नया जैन मंदिर में सुनील छाबड़ा ने भगवान शांति धारा की. मौके पर बासु पूज्य भगवान का निर्वाण दिवस मनाया गया तथा लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया. लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य सुरेश झांझरी परिवार को मिला. उनके पुत्र सिद्धार्थ झांझरी व पुत्रवधु निधि झांझरी ने पूरे समाज के साथ लड्डू चढ़ाया. दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन समाज के लोगों ने उपवास रखा. आज दशलक्षण पर्व उत्तम ब्रह्माचर्य धर्म के रूप में मनाया गया. सिखा गंगवाल ने दशलक्षण पर्व का उपवास रखा. पंडित अभिषेक शास्त्री ने उत्तम ब्रह्माचर्य पर कहा कि ब्रह्माचर्य का अर्थ है, ब्रह्मांड में रमन करना.
रथ के साथ किया नगर भ्रमण
दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन भगवान को रथ पर विराजमान कर जैन समाज के लोगों ने नगर भ्रमण किया. इसमें महिलाएं केसरिया वस्त्र व पुरुष श्वेता वस्त्र में शामिल हुए. नगर भ्रमण के दौरान सड़कों की सफाई व धुलाई की गयी. मौके पर भगवान की जयकारा गूंज रहा था. नगर भ्रमण में मुख्य आर्कषण बग्गी थी. भजन सम्राट सुबोध गंगवाल नगर भ्रमण के दौरान भजन प्रस्तुत कर रहे थे. इसमें भगवान को पालकी में बैठा कर नगर भ्रमण कराया गया. नया मंदिर पानी टंकी रोड में भगवान का अभिषेक किया गया.
इसमें दिंगबर जैन स्कूल के बच्चे व शिक्षक भी शामिल थे. सारथी के रूप में तनिष्क छाबड़ा व सुशील छाबड़ा थे. भगवान को लेकर संजय सेठी चल रहे थे. जुलूस को सफल बनाने में जैन युवक समिति के शैलेश छाबड़ा, सार्थक बड़जात्या, विवेक सेठी, विकास सेठी, मनीष गंगवाल, सुमित सेठी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. राणीसती भक्त समिति द्वारा शीतल पेयजल के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया. बुधवार को लाखों मंत्रों के जाप के साथ हवन कुंड में आहुति दी जायेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश झांझरी, विमल बड़जात्या, राज छाबड़ा, पार्षद पिंकी जैन, नवीन जैन के अलावा जैन युवक समिति, जैन महिला समिति व जैन समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




