वार्ता के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में हड़ताल खत्म

कोडरमा: सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के आह्वान पर सेविका सहायिकाओं का छह माह से बकाया पोषाहार व मानदेय की राशि तथा पोषण सखी का मानदेय चालू करने की मांग को लेकर 26 अगस्त से जारी हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गयी. इससे पूर्व सीटू राज्य कमेटी सदस्य संजय पासवान के […]
कोडरमा: सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के आह्वान पर सेविका सहायिकाओं का छह माह से बकाया पोषाहार व मानदेय की राशि तथा पोषण सखी का मानदेय चालू करने की मांग को लेकर 26 अगस्त से जारी हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गयी. इससे पूर्व सीटू राज्य कमेटी सदस्य संजय पासवान के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ममता साह ने डीआरडीए सभा कक्ष में वार्ता की.
इस दौरान सेविका, सहायिका व पोषण सखी की समस्याओं से संबंधित 15 सूत्री मांग पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि 10 दिनों के अंदर सेविका सहायिका का बकाया पोषाहार व मानदेय की राशि तथा पोषण सखी का मानदेय बैंक खातों में भेज दिया जायेगा. साथ ही अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया.
सीटू नेता संजय पासवान, जिलाध्यक्ष मीरा देवी व सचिव पूर्णिमा राय ने कहा कि संघ द्वारा 10 सितंबर तक का समय समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया है. इस अवधि तक बकाया मानदेय व पोषाहार राशि खाते में नहीं जाने पर संघर्ष और तेज किया जायेगा. आगे की रणनीति बनाने के लिए आंगनबाड़ी संघ की समीक्षा बैठक छह सितंबर को होगी. साथ ही आठ सेविका सहायिका का मानदेय बढ़ोतरी व स्थायीकरण की मांग को लेकर आठ सितंबर को संयुक्त आंगनबाड़ी संघर्ष मोर्चा के बैनरतले रांची में सीएम के समक्ष होनेवाले प्रदर्शन में भाग लेने आह्वान किया गया. वार्ता में मीरा देवी, पूर्णिमा राय, वर्षा रानी, मंजु देवी, कुमारी अनामिका, चिंतामणि देवी, उर्मिला देवी, सुनिता देवी, गीता देवी, शीला देवी शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




