डीसी ने पीएमजी दिशा कार्यक्रम की समीक्षा की

Updated at : 29 Aug 2017 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने पीएमजी दिशा कार्यक्रम की समीक्षा की

कोडरमा बाजार: उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में पीएमजी दिशा की समीक्षा बैठक हुई. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री डिजिटल (पीएमजी दिशा) साक्षर कार्यक्रम के तहत अब उच्च विद्यालयों के छात्र छात्राओं को बनाये जा रहे कंप्यूटर साक्षर से संबंधित जानकारी ली गयी. इसमें पाया गया कि 14183 के विरुद्ध 13300 छात्र-छात्राओं का निबंधन कर […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार: उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में पीएमजी दिशा की समीक्षा बैठक हुई. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री डिजिटल (पीएमजी दिशा) साक्षर कार्यक्रम के तहत अब उच्च विद्यालयों के छात्र छात्राओं को बनाये जा रहे कंप्यूटर साक्षर से संबंधित जानकारी ली गयी. इसमें पाया गया कि 14183 के विरुद्ध 13300 छात्र-छात्राओं का निबंधन कर उन्हें कंप्यूटर साक्षर बनाया जा रहा है.

अभी तक 1704 छात्र छात्राओं को साक्षर करने के उपरांत प्रमाण पत्र दिया जा चुका है. बैठक में चार शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए डीसी ने बैठक में मौजूद विभिन्न उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/ शिक्षकों को प्रज्ञा केंद्रों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने व लक्ष्य की प्राप्ति करने का निर्देश दिया.

साथ ही शेष छात्र-छात्राओं का निबंधन एक सप्ताह के अंदर करने आदि का निर्देश दिया. मौके पर डीआइओ सुभाष यादव, इडीएम राजदेव महतो, उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक-शिक्षक, प्रज्ञा केंद्र संचालक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola