मुख्य सड़क से जुड़ेगी गांव की सड़कें

कान्हाचट्टी: प्रखंड के कोल्हैया पंचायत सचिवालय में सोमवार को फोकस एरिया के तहत ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इसमें डीसी संदीप सिंह शामिल हुए. मौके पर फोकस एरिया के लगभग 100 गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामसभा में कई योजनाओं को पारित किया गया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि फोकस एरिया के तहत चयनित […]
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत अन्य सुविधाएं बहाल की जायेगी. इन क्षेत्रों में व्यापक रूप से सुधार किया जायेगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधा मिल सकें. उपायुक्त ने कहा कि गांव की सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ा जायेगा, ताकि ग्रामीण जिला मुख्यालय से जुड़ सकें. इस दौरान ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति व प्लस टू विद्यालय में शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग की. इस पर उपायुक्त ने कहा कि जल्द चिकित्सक व शिक्षक की व्यवस्था की जायेगी. अध्यक्षता मुखिया देवंती देवी ने की. मौके पर डीडीसी जिशान कमर, एसडीओ नंदकिशोर लाल, डीडब्ल्यूओ आशुतोष कुमार, परियोजना पदाधिकारी फनिंद्र गुप्ता, बीडीओ शालिनी खलको, प्रमुख रूणा देवी के अलावा विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया. मौके पर जिप सदस्य छाया देवी, समाजसेवी अरुण सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




