राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक मामलों का करें निष्पादन

Updated at : 11 Aug 2017 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक मामलों का करें निष्पादन

कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में नौ सितंबर 2017 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक आदालत की तैयारियों को लेकर जिला न्याय सदन के सभागार में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, सचिव, अभियोजन पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता एसीजेएम सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा अजय […]

विज्ञापन

कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में नौ सितंबर 2017 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक आदालत की तैयारियों को लेकर जिला न्याय सदन के सभागार में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, सचिव, अभियोजन पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता एसीजेएम सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा अजय कुमार श्रीवास्तव ने की.

श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिवक्ताओं से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन करने की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की. कहा कि जहां एक ओर मामलों के निष्पादन से विभाग को राजस्व की वसूली करने में सहायता होती है. दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है.

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग के बिना राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता संभव नहीं है. उन्होंने अधिवक्ताओं से अपने स्तर से भी अपने-अपने पक्षकारों को सूचित करने तथा उनको अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने के प्रति जागरूक करने की अपील की. उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को भी सुन इस दिशा में अपने स्तर से प्रयास करने का आश्वासन दिया. ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा सके. इसके अलावा अभियोजन पदाधिकारियों से भी अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की. बैठक में अधिवक्ताओं ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये. मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, सचिव मोहन प्रसाद अंबष्ठ, अभियोजन पदाधिकारी दिनेश चंद्र, आरएनएस अस्थाना, विनोद प्रसाद, अंजलीना बारला, नीतू सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार वर्मा, तारकेश्वर प्रसाद, उदय शंकर प्रसाद सिन्हा, भुनेश्वर राणा, निरंजन प्रसाद, सुरेश प्रसाद, मुरली राम, अशोक कुमार शर्मा, कुमार रौशन, संजय कुमार शर्मा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola