भिंडी पसंद है, तो ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज जरूर ट्राई करें

Updated:
विज्ञापन
Bhindi Recipe Ideas

AI generated Image

Bhindi Recipe Ideas: भिंडी की सब्जी और भुजिया से ट्राई करना चाहते हैं कुछ अलग, तो आप यहां दी गई कुछ रेसिपीज को घर पर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Bhindi Recipe Ideas: भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसे हर घर में अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है. चाहे आप कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहें या फिर चटपटा और क्रिस्पी स्नैक्स, भिंडी से कई तरह की लाजवाब डिशेज तैयार की जा सकती हैं. इस आर्टिकल में आप भिंडी से बनने वाली कुछ टेस्टी रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं जिसे घर पर बनाना बेहद आसान है. 

दही भिंडी 

दही भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धोकर अच्छी तरह सुखा लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अब कड़ाही में तेल गरम करके उसमें जीरा डालें और बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद भिंडी डालकर मध्यम आंच पर 8–10 मिनट तक पकाएं. जब भिंडी अच्छी तरह पक जाए तो उसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालें. अब गैस धीमी करके फेंटा हुआ दही डालें और 2–3 मिनट तक पकाएं. तैयार दही भिंडी को गरमा गरम परोसें. 

कुरकुरी भिंडी 

कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए भिंडी को धोकर पूरी तरह सुखाएं और लंबाई में पतली-पतली काट लें. अब इसमें बेसन, चावल का आटा, नमक, हल्दी और लाल मिर्च मिलाएं. एक कड़ाही में तेल गरम करें और भिंडी को कुरकुरा होने तक तलें. अब इसे निकालकर ऊपर से चाट मसाला छिड़कें. 

भरवां भिंडी 

भरवां भिंडी बनाने के लिए भिंडी को धोकर सुखाएं और बीच से चीर लें. अब एक बर्तन में धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर, हल्दी और नमक मिलाकर मसाला तैयार करें. इस मसाले को हर भिंडी में भरें. एक कड़ाही में तेल गरम करके भिंडी डालें और धीमी आंच पर ढककर 10–12 मिनट तक पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें. जब भिंडी नरम और अच्छी तरह मसालेदार हो जाए, तब इसे उतार लें. 

भिंडी का पकौड़े 

भिंडी के पकौड़े बनाने के लिए भिंडी को धोकर लंबाई में काट लें. एक बाउल में बेसन, अजवाइन, नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर पानी की मदद से गाढ़ा घोल तैयार करें. अब भिंडी को इस घोल में डुबोकर गरम तेल में डालें और अच्छे से तलकर निकाल लें. तैयार पकौड़ों को गरमा गरम चटनी के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sprouts Salad Recipe For Weight Loss: बढ़ते मोटापे का नहीं रहेगा टेंशन, सुबह-सुबह खाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स सलाद

यह भी पढ़ें: Black Chana Salad Recipe: बाहर के स्नैक्स छोड़ें, मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी काला चना सलाद

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola