अवैध लकड़ी लदा पिकअप वैन जब्त, एक गिरफ्तार
Updated at : 24 Jul 2017 1:37 PM (IST)
विज्ञापन

वन विभाग व चंदवारा पुलिस ने भोंडो गांव से किया जब्त चंदवारा. वन विभाग व चंदवारा पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी लदी पिकअप वैन को भोंडो गांव से जब्त किया. पिकअप वैन पर सलाई लकड़ी का 55 बोटा (150 सीएफटी) लदा था. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर से लकड़ी की तस्करी कर […]
विज्ञापन
वन विभाग व चंदवारा पुलिस ने भोंडो गांव से किया जब्त
चंदवारा. वन विभाग व चंदवारा पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी लदी पिकअप वैन को भोंडो गांव से जब्त किया. पिकअप वैन पर सलाई लकड़ी का 55 बोटा (150 सीएफटी) लदा था. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर से लकड़ी की तस्करी कर रहे चंदवारा थाना क्षेत्र के भोंडो निवासी बसारत मियां (पिता- उद्दीन मियां) को भी गिरफ्तार किया गया. वन विभाग के एसीएफ बीबी सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गझंडी रेंज के वृंदाहा जंगली क्षेत्र से लकड़ी को काट कर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर टीम ने भोंडो गांव के पास पिकअप वैन को जब्त किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बसारत मियां के संबंध में पूर्व में भी लकड़ी की अवैध तस्करी करने का आरोप सामने आया है.
इस संबंध में गझंडी वन प्रक्षेत्र की ओर से मामला दर्ज किया गया है. बरामद लकड़ी की कीमत करीब डेढ़ लाख की बतायी जाती है. मौके पर चंदवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसआइ देव कुमार सिंह, एएसआइ शिवजीत सिंह, निरंजन चौबे, रेंजर आरके गोसाई, शंकर महतो, वनरक्षी बद्री कुमार, सपलू मुंडा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




