CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पहुंची बक्सर, बोले- 2005 से पहले डर का माहौल था, अब बिहार पूरी तरह बदल गया

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार-फाइल फोटो

Samriddhi Yatra: बिहार में विकास और राजनीति साथ-साथ चलते दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवें चरण में लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं. इस कड़ी में बक्सर में 592 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया.

विज्ञापन

Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के जरिए राज्य के विकास का नया अध्याय लिख रहे हैं. 23 मार्च से शुरू हुई इस यात्रा के पांचवें चरण में मुख्यमंत्री आज बक्सर और भोजपुर (आरा) के दौरे पर हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

23 मार्च से शुरू हुई इस यात्रा के पांचवें चरण में मुख्यमंत्री आज बक्सर और भोजपुर (आरा) के दौरे पर हैं. बक्सर के किला मैदान में आयोजित भव्य जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले को कुल 592 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी.

बक्सर में ‘विकास का मेगा पैकेज’

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने बक्सर को बड़ी सौगात दी. यहां 106 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 486 करोड़ रुपये की 23 नई योजनाओं का शिलान्यास हुआ. कुल मिलाकर जिले को 592 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिलीं. किला मैदान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं, बल्कि हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना है.

डर के माहौल से आजादी का दावा

बक्सर की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर 2005 से पहले के बिहार की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सत्ता संभाली थी, तब राज्य में डर का माहौल था और लोग शाम के बाद बाहर निकलने से कतराते थे.

सीएम ने गर्व से कहा कि आज बिहार में कानून का राज है और लोग बिना किसी डर के दिन हो या रात, कहीं भी आ-जा सकते हैं. उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हिंदू-मुस्लिम विवादों को खत्म कर समाज में शांति स्थापित की है.

बिहार अब निवेश के लिए तैयार

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने केवल सड़कों और पुलों की बात नहीं की, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का बड़ा रोडमैप भी पेश किया. उन्होंने गरीब परिवारों को सहायता राशि देने और राज्य में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

सीएम ने कहा कि बिहार अब निवेश के लिए तैयार है और औद्योगिक विकास से युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलेगा. 23 मार्च से शुरू हुई यह यात्रा चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है, जो बिहार के समावेशी विकास के संकल्प को दोहराती है.

जनता ने NDA को दिया बड़ा जनादेश

सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में NDA को बक्सर में एक भी सीट नहीं मिली थी, लेकिन इस बार हालात पूरी तरह बदल गए हैं. उन्होंने कहा कि यह बदलाव जनता के विश्वास और संगठन की मजबूती को दर्शाता है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बक्सर की जनता ने NDA पर भरोसा जताया है और यह विश्वास आगे भी कायम रखा जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार विकास के कामों को तेजी से आगे बढ़ाएगी और क्षेत्र की उम्मीदों पर खरा उतरेगी.

Also Read: JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन