प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह कल
Updated at : 10 Jul 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : प्रभात खबर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा. विद्यार्थियों के सम्मान के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 11 जुलाई को किया गया है. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रांची-पटना रोड स्थित शिव वाटिका, झुमरीतिलैया में आयोजित होगा. हालांकि, सम्मानित होनेवाले विद्यार्थियों को समारोह शुरू होने से पहले […]
विज्ञापन
कोडरमा : प्रभात खबर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा. विद्यार्थियों के सम्मान के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 11 जुलाई को किया गया है. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रांची-पटना रोड स्थित शिव वाटिका, झुमरीतिलैया में आयोजित होगा.
हालांकि, सम्मानित होनेवाले विद्यार्थियों को समारोह शुरू होने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा. कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा वर्ष 2017 के मेधावी विद्यार्थियों के निष्ठा के परिणाम को सम्मान का तिलक लगाया जायेगा. इस दौरान करीब 460 बच्चे सम्मानित किये जायेंगे. प्रभात खबर की ओर से कोडरमा जिले में प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन का यह छठा वर्ष है.
सम्मान समारोह में झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय के मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही सीबीएसइ बोर्ड 10वीं में 10 सीजीपीए लानेवाले विद्यार्थी सम्मानित किये जायेंगे. इसके अलावा सीबीएसइ बोर्ड 12वीं विज्ञान, वाणिज्य के मेधावी विद्यार्थी व मेडिकल, इंजीनियरिंग में सफल छात्र-छात्राएं, आइसीएसइ बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




