आपके घर से मक्खी-मच्छर दूर रखेंगे ये गैजेट्स, कीमत ₹1000 से कम

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Mar 2026 7:46 PM

विज्ञापन

अल्ट्रासोनिक रेपेलर और मॉस्किटो लैम्प

Amazon इंडिया पर ₹299 से शुरू होने वाले मॉस्किटो किलर लैम्प और अल्ट्रासॉनिक पेट रेपेलर जैसे गैजेट्स उपलब्ध हैं. ये बिना केमिकल के सिर्फ लाइट और इलेक्ट्रिसिटी से मच्छर, मक्खी और अन्य कीड़ों को दूर रखते हैं. इनकी कीमत ₹299 से ₹1000 तक है और इन्हें घर या आउटडोर दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छर, मक्खी और अन्य कीड़े घर में परेशानी बढ़ा देते हैं. लोग अक्सर इन्हें दूर रखने के लिए केमिकल स्प्रे या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब मार्केट में ऐसे इलेक्ट्रिक गैजेट्स उपलब्ध हैं जो बिना किसी केमिकल के सिर्फ लाइट और इलेक्ट्रिसिटी की मदद से इनसे छुटकारा दिलाते हैं.

सबसे सस्ता विकल्प- USB मॉस्किटो किलर लैम्प

Amazon इंडिया पर ₹299 से शुरू होने वाला मॉस्किटो किलर लैम्प उपलब्ध है. यह छोटा और पोर्टेबल है, जिसे USB से पावर दी जा सकती है. यानी आप इसे लैपटॉप, पावर बैंक या नॉर्मल सॉकेट से चला सकते हैं. इसे इनडोर और आउटडोर दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है.

अल्ट्रासॉनिक पेट रेपेलर

अगर आप घर से चूहे, छिपकली और मच्छर सबको दूर रखना चाहते हैं तो अल्ट्रासॉनिक पेट रेपेलर खरीद सकते हैं. यह डिवाइस लगभग ₹348 में उपलब्ध है और अल्ट्रासॉनिक वेव्स से कीड़ों और छोटे जानवरों को दूर रखता है.

मॉस्किटो किलर मशीन और लैंप

इंसेक्ट किलर मशीन को किसी भी नॉर्मल इलेक्ट्रिसिटी सॉकेट में लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं Mosquito Killer Lamp की कीमत ₹389 से शुरू होती है और यह घर, किचन या रेस्टोरेंट में उपयोगी है. इसके अलावा एक प्रीमियम वर्जन भी उपलब्ध है जिसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹1000 है और यह बेहद कम बिजली पर काम करता है.

सस्ते, बेहतर और जरूरी प्रोडक्ट्स

अगर आप घर में मच्छर और मक्खियों से परेशान हैं तो 299 रुपये से शुरू होने वाले ये इलेक्ट्रिक गैजेट्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं. ये न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि लंबे समय तक चलने वाले और आसान उपयोग वाले भी हैं.

यह भी पढ़ें: LPG क्राइसिस में खरीदा इलेक्ट्रिक कुकटॉप, आपकी एक गलती से हो जाएगा कबाड़

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola