बीएसके मैथन और केबी महिला कॉलेज विजेता
Updated at : 07 Jul 2017 10:17 AM (IST)
विज्ञापन

कई कॉलेजों के प्रतिभागी हुए शामिल कोडरमा : जेजे कॉलेज में गुरुवार को विभावि अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस (पुरुष व महिला वर्ग) का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के केबी महिला महाविद्यालय हजारीबाग, पीके राय मेमोरियल कॉलेज धनबाद, बीएसके मैथन आरएस मोड़ महाविद्यालय गोविंदपुर, पीजी एथलेटिक्स विभावि, अन्नदा कॉलेज, संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग, रामगढ़ […]
विज्ञापन
कई कॉलेजों के प्रतिभागी हुए शामिल
कोडरमा : जेजे कॉलेज में गुरुवार को विभावि अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस (पुरुष व महिला वर्ग) का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के केबी महिला महाविद्यालय हजारीबाग, पीके राय मेमोरियल कॉलेज धनबाद, बीएसके मैथन आरएस मोड़ महाविद्यालय गोविंदपुर, पीजी एथलेटिक्स विभावि, अन्नदा कॉलेज, संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग, रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ व जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया की टीमें शामिल हुई. पुरुषों के लिए क्रॉस कंट्री रेस 12.5 किमी व महिलाओं के लिए पांच किमी का कराया गया. दौड़ सुबह सात बजे प्राथमिक विद्यालय चंद्रोडीह से शुरू होकर पथलडीहा होते हुए वापस प्राथमिक विद्यालय चंद्रोडीह पहुंच कर संपन्न हुई.
प्रतियोगिता में 51 छात्र व 27 छात्राओं ने भाग लिया. पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर बीएसके मैथन के राहुल बाल्मिकी, दूसरे स्थान पर पीके राय मेमोरियल कॉलेज धनबाद के महेश कुमार यादव, तीसरे स्थान रामगढ़ कॉलेज के बलराम कुमार साव रहें. जबकि महिला वर्ग में केबी महिला कॉलेज हजारीबाग की शहनाज परवीन को पहला, इसी कॉलेज की डोली टोप्पो को दूसरा व अन्नदा कॉलेज हजारीबाग की गीता कुमारी को तीसरा स्थान मिला. इससे पूर्व क्रॉस कंट्री रेस की शुरुआत जेजे कॉलेज के प्राचार्य डाॅ युगल किशोर प्रसाद ने हरि झंडी दिखा कर की. प्रतियोगिता का समापन महाविद्यालय में आयोजित किया गया.
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डाॅ जेके प्रसाद ने सभी विद्यार्थियों को सफलता पर बधाई दी. संचालन डाॅ जेपी सिंह व धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता के आयोजन सचिव प्रो राहुल कुमार ने किया. मौके पर डाॅ जेपी सिंह, प्रो संगीता बरला, डाॅ गोपाल मिश्रा, डाॅ बलदेव राम, डाॅ निखहत परवीन, केसी यादव, गजेंद्र राम, अमरीश, विजय राणा, संजय यादव, गुंजन, सुनील राणा, आरके मिश्रा, संजय, मिथिलेश मिश्रा, विमलेश राम मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




