शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

Updated at : 05 Jul 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

कोडरमा बाजार : स्वच्छ भारत अभियान से बन रहे शौचालयों में तेजी लाने के लिए कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मौजूद सहायक अभियंता, कनीय अभियंताओं और प्रखंड समन्वयकों को शौचालय निर्माण में तेजी लाने के साथ-साथ योजनाओं के भौतिक सत्यापन, योजना पूर्ण होने पर फोटो अपलोड करने समेत कई […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : स्वच्छ भारत अभियान से बन रहे शौचालयों में तेजी लाने के लिए कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मौजूद सहायक अभियंता, कनीय अभियंताओं और प्रखंड समन्वयकों को शौचालय निर्माण में तेजी लाने के साथ-साथ योजनाओं के भौतिक सत्यापन, योजना पूर्ण होने पर फोटो अपलोड करने समेत कई निर्देश दिये गये.
इइ ने स्पष्ट रूप से कहा कि योजनाओं के भौतिक सत्यापन करने समेत अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को सूचित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अब इस तरह की बैठक नियमितरूप से आयोजित कर योजनाओं को तेजी से पूरा करवाया जायेगा. मौके पर सहायक अभियंता मुज्जबिर रहमान, कनीय अभियंता सुनील कुमार, दीपक कुमार, चंद्रिका राम, जितेंद्र कुमार, समन्वयक धर्मदेव दुबे, राजदेव प्रसाद, रंजीत कुमार, दीपक संबोलिक, प्रीति राम, बासुदेव प्रसाद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola