बुंडू के सूर्य मंदिर में पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु, सुविधा सिफर

Updated:
विज्ञापन
बुंडू के सूर्य मंदिर में पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु, सुविधा सिफर

बिहार पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न स्थान से लोग आते हैं.

विज्ञापन

बुंडू. झारखंड का सबसे प्रसिद्ध बुंडू प्रखंड के एदेलहातु गांव स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर महापर्व छठ को श्रद्धा भक्ति से मनाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. बिहार पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न स्थान से लोग आते हैं. लेकिन यहां पर स्थायी सुलभ शौचालय और पानी की व्यवस्था नहीं है. पेयजल, सुलभ शौचालय और बिजली के अभाव में समस्या उत्पन्न हो रही है. वर्तमान समय में प्रशासन की ओर से छठ सरोवर घाटों पर बिजली की व्यवस्था की गयी है. जानकारी के अनुसार झारखंड का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में सूर्य मंदिर का भी नाम है. जहां पर वीआईपी के साथ सैलानियों की भीड़ दिन प्रतिदिन रहती है. सुलभ शौचालय के अलावा पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से सैलानियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. वर्ष 2019-20 के सत्र में जिला परिषद रांची की ओर से जलमीनार बनायी गयी थी. जो खराब होकर बेकार पड़ी है. पिछले तीन वर्षों से जलापूर्ति ठप है. रांची टाटा राष्ट्रीय मार्ग 33 के किनारे होने के कारण लगातार विशिष्ट लोगों का आगमन होता है. वीआइपी के लिए विश्राम गृह नहीं है. बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण पर्यटकों को शाम ढलते ही लौटना होना पड़ता है. रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा होता है. यहां सुरक्षा के अभाव में कभी भी पर्यटकों के साथ अप्रिय घटना घट सकती है. स्थानीय समाजसेवी और भूमि दाता के पुत्र राम दुर्लभ सिंह मुंडा प्रतिदिन सूर्य मंदिर आसपास में परिक्रमा कर सुरक्षा संभालते हैं और सैलानियों का हाल-चाल लेते हैं. संस्कृति बिहार के संयोजक प्रमोद कुमार, मंदिर के पुजारी गण सफाई कर्मी मौजूद रहते हैं. बताया गया कि महापर्व छठ को लेकर साफ सफाई लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है और अस्थायी रूप से नगर पंचायत की ओर से स्वचालित वाहन शौचालय की व्यवस्था की जा रही है. पूर्व जिला परिषद सदस्य रमणी देवी कहती हैं कि उनके कार्यकाल में जिला परिषद फंड की ओर से पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण दो वर्ष के बाद ही पेयजल आपूर्ति बंद है.

सुलभ शौचालय और पेयजल सुविधा का भाव सैलानियों को होती है कठिनाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola