साइन बोर्ड से टकरा कर युवक की मौत

Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 07 Jun 2026 7:38 PM

विज्ञापन

रविवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक अनीश भेंगरा (22) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

तोरपा. खूंटी-कोलेबिरा मुख्य पथ पर तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत कारो नदी के समीप रविवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक अनीश भेंगरा (22) की मौत हो गयी. मृतक तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर, डोड़मा का रहने वाला था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे अनीस अपाची मोटरसाइकिल से कोटेंगसेरा से मरचा की ओर जा रहा था. इसी दौरान कारो नदी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गयी. टक्कर से अनीश के सिर में गंभीर चोट लगी तथा उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय राहगीरों ने इसकी सूचना तोरपा थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खूंटी भेज दिया. परिजनों ने बताया कि अनीस अपने दोस्त प्रेम होरो की अपाची मोटरसाइकिल लेकर मरचा की तरफ जा रहा था. बताया जाता है कि अनीस अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola