कर्रा में कस्तूरबा की वार्डन की बेटी ने लिया पहला टीका

कर्रा सीएचसी में बीडीओ स्मिता नगेशिया ने एचपीवी टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया.
कर्रा. कर्रा सीएचसी में बीडीओ स्मिता नगेशिया, एमओआईसी डॉ अनिता कुमारी, बीईइओ विजया लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एचपीवी टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कर्रा की वार्डन रश्मि कुमारी की बेटी ने पहला टीका लिया. टीका लेने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि ये सरकार की बहुत अच्छी पहल है. आज के दिन खासकर महिलाएं कैंसर की शिकार होकर काल के गाल में समा जा रही हैं. इसकी रोकथाम के लिए यह टीका लगाया जा रहा है. मौके पर डॉ सीमा एक्का, बीपीओ मनमोहन साहू, बीपीएम जेनी मिंज, एमडी सरवर, शेख इदरीश, सचिन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










