कर्रा प्रखंड में कम नामांकन वाले स्कूलों में सुधार के लिए अल्टीमेटम
बैठक में शामिल बीडीओ और शिक्षक | Prabhat Khabar Network
कर्रा प्रखंड में कम नामांकन वाले स्कूलों को लेकर बीडीओ ने समीक्षा बैठक की. शिक्षकों को 15 दिन में नामांकन बढ़ाने और शिक्षण कार्य में सुधार का निर्देश दिया गया है.
कर्रा. कर्रा प्रखंड में कम नामांकन वाले विद्यालयों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज करने के प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बीडीओ ने विद्यालयवार पांच से 11 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की संख्या और कक्षावार नामांकन की समीक्षा की.
राजकीय मध्य विद्यालय बाला और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आमझरिया में कम नामांकन के कारणों पर चर्चा हुई. कुछ स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही और पठन-पाठन में रुचि नहीं लेने से अभिभावकों द्वारा बच्चों का नामांकन अन्य स्कूलों में कराने की बात सामने आई. बीडीओ ने संबंधित शिक्षकों को फटकार लगाते हुए शिक्षण कार्य में गंभीरता बरतने का निर्देश दिया.
उन्होंने नामांकन बढ़ाने के लिए 15 दिन का समय देते हुए जागरूकता अभियान, प्रभात फेरी और ग्राम सभा के माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










