खूंटी में झारखंड बंद का मिलाजुला असर

Updated:
विज्ञापन

तोरपा में बंद कराते भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का खूंटी, कर्रा और रनिया में मिलाजुला असर देखने को मिला। जानें क्या है ताजा स्थिति।

विज्ञापन

खूंटीः रांची में विद्यार्थियों के द्वारा प्रदर्शन के दौरान हुये लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत बंद का खूंटी में मिलाजुला असर रहा. जिला मुख्यालय में कई दुकानें बंद रही. छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन होता रहा. सुबह में पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता बंद कराने निकले. उन्होंने शहर के मेन रोड में पैदल चलकर लोगों को बंद सफल बनाने का अपील किया. वहीं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया.

विज्ञापन

बंद को लेकर पुलिस प्रशासन रही सतर्क

पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रही थी. निर्दोष छात्रों पर सरकार ने लाठी चार्ज किया, आंसू गैस छोड़े. लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर सरकार ने लाठीचार्ज किया. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किये गये कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है. बंद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रही.

कर्रा में झारखंड बंद का मिला-जुला असर देखा गया

भाजपा द्वारा आहूत बंद का कर्रा में मिलाजुला असर देखने को मिला. बंद के मद्देनजर सुबह से ही अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि इक्का-दुक्का दुकानें खुली रहीं. बंद के दौरान फल-सब्जी की दुकानें, दवा दुकानें तथा सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहे. वहीं लंबी दूरी की यात्री बसों और अन्य वाहनों का परिचालन किसी तरह से प्रभावित नहीं रहा. कर्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा. बाजार क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रही.

तोरपा में बंद कराने निकले भाजपा कार्यकर्ता

छात्रों पर हुये लाठीचार्ज के विरोध में आहूत झारखंड बंद का तोरपा में असर रहा. बंद को लेकर तोरपा के सभी दुकान-प्रतिष्ठान बंद रहे. हालांकि वाहनों का आवागमन जारी रहा. बंद को सफल बनाने के लिए सुबह में भाजपा तोरपा मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ता सड़क पर निकले. उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया और लोगों से बंद को सफल बनाने का अपील किया. प्रखंड में बंद शांतिपूर्ण रहा.

रनिया में बंद रही दुकानें

भाजपा के द्वारा आहूत बंद कर रनिया में व्यापक असर रहा. मंगलवार को रनिया में दुकान-प्रतिष्ठान नहीं खुले. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर बंद को सफल बनाया. इस दौरान रनिया, सोदे और मनोहरपुर से खुलने वाली यात्री बसों का इक्का-दुक्का परिचालन हुआ.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola