चौथम प्रखंड के तेलोंछ पंचायत में भाकपा ने चलाया पदयात्रा अभियान
पद यात्रा में शामिल कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
खगड़िया के चौथम में भाकपा ने पदयात्रा कर केंद्र और बिहार सरकार की नीतियों का विरोध किया. 1 सितंबर को दिल्ली में होने वाली बदलाव रैली के लिए लोगों को किया जागरूक.
चौथम. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से मंगलवार को चौथम प्रखंड के तेलोंछ पंचायत में पदयात्रा अभियान चलाया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर केंद्र सरकार के 12 वर्षों के शासनकाल की नीतियों एवं क्रियाकलापों को आम जनता के बीच रखा. साथ ही किसानों, मजदूरों, नौजवानों, छात्रों एवं महिलाओं की समस्याओं को लेकर लोगों से संवाद किया गया.
पार्टी नेताओं ने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार में सड़क, बांध और रेलवे लाइन के किनारे वर्षों से बसे लोगों को बुलडोजर चलाकर उजाड़ा जा रहा है. वर्षों से बसे लोगों को बासगीत जमीन का पर्चा नहीं दिया जा रहा है. प्रखंड-अंचल से लेकर सचिवालय तक घूसखोरी व्याप्त है.
भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने की बिहार सरकार की घोषणा भी हवा-हवाई साबित हो रही है. गरीबों को पक्का मकान देने की योजनाओं में भी कथित रूप से भारी घूसखोरी की जा रही है. पार्टी नेताओं ने कहा कि इन तमाम जनसमस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बदलाव रैली का आयोजन किया गया है.
पदयात्रा के दौरान किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र एवं महिलाओं से हजारों की संख्या में दिल्ली पहुंचकर बदलाव रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया. पदयात्रा में अंचल मंत्री कॉ. अनिल कुमार सिंह, पार्टी के जिला परिषद सदस्य कामरेड महेंद्र महीप, कामरेड सत्यनारायण सिंह, कॉ. जोगिंदर शर्मा, अख्तर अली, अंचल परिषद सदस्य कॉ. अशोक शाह, कॉ. सिकंदर मालाकार, कामरेड देवघर महतो, कामरेड विपिन कुमार सिंह, कामरेड हरिलाल शर्मा, कॉ. देबो शर्मा, फुलेश्वर पटेल, कॉ. अनिल प्रसाद, कामरेड निलेश कुमार सिंह, कॉ. शतन राम सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










