तोरपा में रक्तदान शिविर,11 लोगों ने किया रक्तदान
प्रमाण पत्र के रक्तदाता | Prabhat Khabar Network
खूंटी के तोरपा में आयोजित रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया. बीडीओ नवीन चंद्र झा ने शिविर का उद्घाटन कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया.
तोरपा. प्रखंड सभागार में मंगलवार को सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने रक्तदान कर की.
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. उपायुक्त के निर्देश पर जिले में रक्त की कमी दूर करने के लिए प्रखंडवार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव ने कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों को नया जीवन मिल सकता है.
शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 25 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिये गये. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुमिता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










