बक्सपुर में 101 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा ने शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

कर्रा के बक्सपुर में सावन के अवसर पर 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. शिवालय में जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड के बक्सपुर पंचायत स्थित किनू टोली में सावन के अवसर पर 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. इसका नेतृत्व खूंटी जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी एवं सुगंती देवी ने किया.

महिलाएं बजरंगबली मंदिर परिसर से करीब दो किलोमीटर दूर कारों नदी पहुंचीं और स्नान के बाद गेरुआ वस्त्र धारण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद कलश में नदी का जल लेकर हर-हर महादेव, बम-बम भोले और जय बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए गांव पहुंचीं. शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया.

महिलाओं ने क्षेत्र में हरियाली, सुख-समृद्धि और खुशहाली तथा देशवासियों के स्वस्थ जीवन की कामना की. यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola