तीन कोरोना मरीज हुए ठीक

तीन कोरोना मरीज हुए ठीक
खूंटी : कोरोना वायरस के सक्रिय पांच में से तीन मरीज ठीक हो गये हैं. तोरपा प्रखंड के तीनों मरीजों को सोमवार को एरेंडा स्थित कोविड केयर सेंटर से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया. उनके संपर्क में आये लोगों को भी छुट्टी दे दी गयी. कुल 20 लोगों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है. जिले में अब मात्र दो सक्रिय कोरोना मरीज रह गये हैं.
सिविल सर्जन डाॅ प्रभात कुमार ने बताया कि ट्रूनेट से किये गये जांच में तीन मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी. वहीं उनके संपर्क में आये व्यक्तियों की भी रिपोर्ट निगेटिव आयी. जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी. वहीं बचे हुए दो सक्रिय मरीजों की भी मंगलवार को जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




