दहकते अंगारों पर नंगे पैर चले शिव भक्ति में लीन 132 भोक्ता

Updated at : 05 Apr 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
दहकते अंगारों पर नंगे पैर चले शिव भक्ति में लीन 132 भोक्ता

मंडा पर्व के दौरान भोक्ताओं ने शिव भक्ति में लीन होकर अटूट श्रद्धा और भक्ति का परिचय दिया.

विज्ञापन

तोरपा. झूलन के साथ लोक आस्था का त्योहार मंडा रविवार को संपन्न हो गया. मंडा पर्व के दौरान भोक्ताओं ने शिव भक्ति में लीन होकर अटूट श्रद्धा और भक्ति का परिचय दिया. रविवार को 132 भोक्ताओं ने झूलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. झूलन के पूर्व सभी भोक्ता स्थानीय दादूल घाट में स्नान किया. यहां से सभी भोक्ता जय भोले, शिवा मणि महेश का जयघोष करते और झूमते हुए महादेव मंडा पहुंचे. भोक्ता के परिजन इस दौरान उन पर जल छिड़कते चल रहे थे. सभी भोक्ताओं ने महादेव मंडा परिसर में बनाये गये झूलन मंच पर चढ़ कर झूलन में हिस्सा लिया. इसके पूर्व रविवार की सुबह भोक्ताओं ने फूलखुंदी में हिस्सा लिया. फूलखुन्दी कार्यक्रम में भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल कर भगवान शिव के प्रति अटूट भक्ति व विश्वास का परिचय दिया. शनिवार की रात जागरण हुआ. जागरण के दौरान पश्चिम बंगाल से आयी मंडली ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. शुक्रवार की रात को धुंआसी कार्यक्रम हुआ था. मंडा पूजा के सभी धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित श्याम सुंदर कर ने संपन्न कराये. झूलन के बाद मंडा पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रांची से आये कलाकारों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. यंग स्टार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों रुपेश बड़ाइक, अविनाश नायक, राजदेव नायक, केशो देवी, मिस सुनीता ने एक से बढ़कर एक ठेठ व आधुनिक नागपुरी गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. रीमा ठाकुर एवं सारिका नायक ने एवं नागपुरी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको झूमने को मजबूर कर दिया. मंडा पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष विजय बड़ाइक, उपाध्यक्ष संजय साहु, विनायक विक्रम एवं अरुण कश्यप, महासचिव मुकेश सिंह, सचिव देवनंदन साहु व बजरंग साहु, कोषाध्यक्ष उपेंद्र साहु सहित राजेश नायक, रुपेश नायक, भोंसा नायक, जगदेव नायक, चमरा साहु, आनंद साहु, बाडू साहु, चरकु साहु,बालचंद साहु, अशोक सिंह, रोहित साहु, श्रवण साहु आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई.

झूलन के साथ लोक आस्था का पर्व मंडा संपन्न

पश्चिम बंगाल से आयी मंडली ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola