तोरपा व रनिया के विद्यालय में समर कैंप आयोजित

Updated:
विज्ञापन
तोरपा व रनिया के विद्यालय में समर कैंप आयोजित

रनिया प्रखंड के दो विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. महिला विकास केन्द्र द्वारा तोरपा प्रखंड के तीन तथा रनिया प्रखंड के दो विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया गया. तोरपा प्रखंड के तुरीगड़ा, निचितपुर तथा पाकर टोली एवं रनिया प्रखंड के सरवो तथा कोड़ाकेल में समर कैंप लगा. कैंप में बच्चों को जल संरक्षण, पेड़ पौधों का महत्व, बीज चक्र, जल चक्र आदि के विषय में जानकारी दी गयी. महिला विकास केंद्र की निदेशक सिस्टर मरियलेना ने बताया कि कैंप में बच्चों ने बाल-गीत, कविता एवं नाटक के माध्यम से पर्यावरण को नष्ट होने से बचाने, पेड़, पानी का सही उपयोग करने की प्रस्तुति दी, वहीं नैतिक मूल्यों पर आधारित कहानियों का मंचन किया. प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, अभिभावक, एसएमसी के सदस्यों, महिला विकास केंद्र शिक्षा परियोजना के पर्यवेक्षक आदि ने समर कैम्प को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया.

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola