रनिया के लोहागढ़ में सरहुल का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
रनिया के लोहागढ़ में सरहुल का आयोजन

रनिया प्रखंड के लोहागढ़ गांव में शनिवार को आदिवासी परंपरा के अनुसार सरहुल पर्व मनाया गया.

विज्ञापन

रनिया. रनिया प्रखंड के लोहागढ़ गांव में शनिवार को आदिवासी परंपरा के अनुसार सरहुल पर्व मनाया गया. गांव में अखाड़ा बना कर पर्व की शुरुआत पहान ने पूजा अर्चना की. पर्व के दौरान आसपास के टोला के आदिवासी समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए. परंपरा के अनुसार सबसे पहले सिंगबोंगा की पूजा की गयी. पहान ने सभी लोगों को सखुआ के फूल दिये. पूजा समाप्ति के बाद अखड़ा में लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महिला और पुरुष ने सरहुल पर आदिवासी गीत नृत्य कर मांदर की थाप पर खूब थिरके. मौके पर ग्राम प्रधान वासु पहान, वचन कोनगाड़ी, किरण कोनगाड़ी, अनमोल होरो, सुशील कोनगाड़ी, डीदा पुजार, नीलिमा होरो, अभिनाश कोनगड़ी, बहमनी चंपी, सुशांति कोनगाड़ी, सरानी होरो, मनीषा कोनगाड़ी, सरोज कोनगाड़ी, राधा टूटी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola