असंगठित मजदूरों का अधिक से अधिक करें रजिस्ट्रेशन : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
असंगठित मजदूरों का अधिक से अधिक करें रजिस्ट्रेशन : उपायुक्त

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बुधवार को बैठक कर श्रम विभाग और जिला नियोजन विभाग की समीक्षा की.

विज्ञापन

खूंटी. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बुधवार को बैठक कर श्रम विभाग और जिला नियोजन विभाग की समीक्षा की. उन्होंने श्रम अधीक्षक को असंगठित मजदूरों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके लिए उन्होंने जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा. वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी को बेरोजगार युवाओं का नियमित निबंधन करने और समय-समय पर रोजगार मेला तथा भर्ती कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया. कहा कि जिन युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है. उनसे सतत संपर्क बनाये रखें और उनकी प्रगति की मॉनिटरिंग करें. उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस सहित अन्य अधिकारियों को करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित करने के लिए कहा.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola