राज स्पोर्ट्स ने कितादेर को 5-0 से हराया

Published by : SHUBHAM HALDAR Updated At : 16 May 2026 7:01 PM

विज्ञापन

पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग मैच

विज्ञापन

तमाड़. पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग मैच शनिवार को जीएल चर्च आमलेशा मैदान में राज स्पोर्ट्स बुंडू और कितादेर के बीच खेला गया. मुकाबले में राज स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कितादेर को 5-0 से पराजित कर जीत दर्ज की. राज स्पोर्ट्स की ओर से प्रशांत मुंडा, रामेश्वर मुंडा, जंगल मुंडा, अभिषेक मुंडा एवं मुकेश महतो ने एक-एक गोल दागा. वहीं मैच के दौरान कितादेर टीम के सचिन महतो को पीला कार्ड दिखाया गया. मैच का संचालन रेफरी करम मुंडा, गुप्तेश्वर मुंडा एवं महावीर पुराण ने किया. मौके पर समिति के हरीश मुंडा, नीरज हंस, निशांत भेंगरा, रितेश गुप्ता, पिचू मुंडा, विवेक गुप्ता, शत्रुध्न शर्मा, प्रेम पूर्ति समेत एसोसिएशन के कई सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHUBHAM HALDAR

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola