मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर होंगे कई कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर होंगे कई कार्यक्रम

पांच जून को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण किया जायेगा.

विज्ञापन

खूंटी. जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम की तैयारी हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिलाध्यक्ष ने बताया कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पांच जून को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण किया जायेगा. वहीं 21 जून को सभी मंडलों में योग दिवस मनाया जायेगा. 18 जून को जिला में प्रबुद्धजनों का जिला सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया. मौके पर जिला मंत्री कंचन सिंह, निखिल मिश्रा, अश्विनी शर्मा, अनिल महतो, रामप्रसाद सिन्हा, जगदीश महतो, वीरेंद्र राम, जितेन्द्र मांझी, प्रसून कुमार मांझी, किसना चंद्र सिंह, डोमन सिंह, अलका कुमारी, सुखराम राय सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola