ePaper

पीएलएफआई एरिया कमांडर सहित दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगातार दूसरे दिन खूंटी पुलिस को मिली सफलता

Updated at : 29 Jun 2020 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
पीएलएफआई एरिया कमांडर सहित दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगातार दूसरे दिन खूंटी पुलिस को मिली सफलता

Jharkhand news, Khunti news : जिला पुलिस ने लगातार दूसरे दिन पीएलएफआई उग्रवादियों को पकड़ने में सफलता पायी है. इस बार पुलिस के हाथ पीएलएफआई का एरिया कमांडर मांगू मुंडा आया है. पुलिस ने उसके साथ एक और पीएलएफआई उग्रवादी धीरज मुंडा को भी गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Jharkhand news, Khunti news : खूंटी : जिला पुलिस ने लगातार दूसरे दिन पीएलएफआई उग्रवादियों को पकड़ने में सफलता पायी है. इस बार पुलिस के हाथ पीएलएफआई का एरिया कमांडर मांगू मुंडा आया है. पुलिस ने उसके साथ एक और पीएलएफआई उग्रवादी धीरज मुंडा को भी गिरफ्तार किया है.

खूंटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिलिंगा बाजार के पास से रविवार (28 जून, 2020 ) की शाम 2 पीएलएफाई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, पीएलएफआई का पर्चा और दो बाईक बरामद किया गया है.

Also Read: गिरफ्त में साइबर अपराधी, पुलिस ने पिता-पुत्र, दो सगे भाई सहित 5 को किया गिरफ्तार

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मांगू मुंडा क्षेत्र विस्तार करने और उग्रवादी गतिविधि को बढ़ाने में लगा हुआ था. रविवार को सूचना मिली कि मांगू मुंडा के नेतृत्व में जिलिंगा बाजार में पीएलएफआई की एक गुप्त बैठक होने वाली है. सूचना के आलोक में छापामारी कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार की है.

इस संबंध में खूंटी थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उनके गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, पुअनि विवेका प्रशांत, रजनीकांत, पंकज कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे. इससे पहले शनिवार (27 जून, 2020) को मुरहू थाना क्षेत्र से पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य सोमा सोय को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया था.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola