विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल यात्रा का आयोजन

तोरपा में बुधवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया गया.
खूंटी. तोरपा में बुधवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मैं भारत की डिप्टी डायरेक्टर श्वेता सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, उपप्रमुख संतोष कुमार कर ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया. इस अवसर पर जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने बताया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना बहुत जरूरी है. मैं भारत की डिप्टी डायरेक्टर श्वेता सिंह ने बताया कि साइकिल चलाना हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है. साइकिल यात्रा डोरमा चौक तक गयी. मौके पर मैं भारत मंडल अध्यक्ष राखी कुमारी, मुखिया अगाथा भिंगारा, उप मुखिया शीतल मांझी, वार्ड सदस्य बिमला भेंगरा, बसंती देवी, क्रिस्टीना सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










