यौन शोषण के आरोपी के घर इश्तेहार चस्पां

खूंटी महिला थाना पुलिस ने सोमवार को उसके घर पर इश्तेहार चस्पां किया.
खूंटी. खूंटी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ खूंटी महिला थाना पुलिस ने सोमवार को उसके घर पर इश्तेहार चस्पां किया. महिला थाना प्रभारी फूलमनी टोप्पो के नेतृत्व में पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती निवासी आरोपी गोपाल प्रधान को न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए कहा. आरोपी पर नाबालिग को विवाह का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप है. इस संबंध में पोक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










