मनरेगाकर्मियों को हड़ताल से लौटने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
मनरेगाकर्मियों को हड़ताल से लौटने का निर्देश

जिले के मनरेगा कर्मी पिछले मार्च महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी के आह्वान पर जिले के मनरेगा कर्मी पिछले मार्च महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. मनरेगा कर्मी ग्रेड पे, स्थायीकरण-समायोजन और सामाजिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. अपनी मांगों को लेकर बुधवार को जिले के मनरेगाकर्मियों ने उपायुक्त कार्यालय और प्रखंड कार्यालय में एक मांग पत्र सौंपा. मनरेगाकर्मियों ने कहा कि उनकी मांगों पर अब तक सरकार द्वारा कोई विचार नहीं किया गया है. उल्टे उन पर दमनकारी नीति अपनायी जा रही है. खूंटी में उपायुक्त ने पत्र जारी कर मनरेगाकर्मियों को दो दिनों के अंदर हड़ताल वापस करने का निर्देश दिया गया. मनरेगाकर्मियों के काम पर नहीं लौटने पर कार्रवाई किये जाने की चेतावनी जारी की गयी है. मनरेगाकर्मियों ने कहा कि इसे क्रूरतापूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि मनरेगाकर्मी तब तक हड़ताल पर रहेंगे, जब तक एक निश्चित जीवन-यापन के लिए उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है.

हड़ताल पर अड़े हैं मनरेगाकर्मीB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola