प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया बाल देखरेख संस्थान का निरीक्षण

Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 17 May 2026 6:40 PM

विज्ञापन

सहयोग विलेज, फुदी स्थित आशा किरण और पिपराटोली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

खूंटी. झालसा के निर्देश पर रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार ने बाल देखरेख संस्थान हुटार स्थित सहयोग विलेज, फुदी स्थित आशा किरण और पिपराटोली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की देखरेख, संरक्षण और पुनर्वास के लिए संचालित संस्थान किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015, मिशन वात्सल्य योजना तथा माननीय न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कल्याणकारी मानकों तथा सांविधिक प्रावधानों के अनुसार संचालन की जानकारी ली. उन्होंने संस्थानों की आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई और स्वच्छता, रसोई की व्यवस्था तथा भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा एवं परामर्श संबंधी सुविधाएं, सीसीटीवी निगरानी सहित सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षित देखरेख कर्मियों की उपलब्धता, अभिलेखों का संधारण, शिकायत निवारण तंत्र और समग्र अवसंरचना का निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को सुना. उनका कुशलक्षेम पूछा और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान, डालसा सचिव कमलेश बेहरा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola