आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर सभा

Updated:
विज्ञापन
आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर सभा

गांधी जयंती के अवसर पर फुदी पंचायत भवन में सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी.

गांधी जयंती के अवसर पर फुदी पंचायत भवन में सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जनजातीय मंत्रालय से सहायक निदेशक अर्चना कुमारी उपस्थित हुईं. सभा में आदि कर्मयोगी अभियान और पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं पर चर्चा की गयी. विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा और सुशासन के क्षेत्रों में आगे और प्रभावी कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. सहायक निदेशक अर्चना कुमारी ने पंचायत क्षेत्र में चल रही योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की तथा ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की. कहा कि आने वाले समय में आदि ग्रामीण योगी योजना 2030 के लक्ष्यों को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा. मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी इंद्रनाथ महली, पिरामल फाउंडेशन से शमशाद आलम, पंचायत के प्रधान, मुखिया सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola