बसों में चना और मूंगफली बेच अपना जीवन यापन करती है मीना देवी

तोरपा बस स्टैंड में एक महिला अपनी मेहनत और संघर्ष की मिसाल पेश कर रही है.
रनिया. तोरपा बस स्टैंड में एक महिला अपनी मेहनत और संघर्ष की मिसाल पेश कर रही है. मीना देवी नामक महिला प्रतिदिन यात्री बसों में चढ़ कर चना और मूंगफली बेचती है. इसी से वह अपना जीवन-यापन का खर्च चलाती है. रांची, सिमडेगा, रनिया और अन्य क्षेत्रों से आनेवाली बसें जब तोरपा बस स्टैंड पर रुकती हैं. तब मीना हाथ में चना-मूंगफली का झोला लेकर बसों में दौड़ कर चढ़ जाती है. वह यात्रियों को आवाज लगाकर अपने उत्पाद बेचती है. यात्री उससे चना और मूंगफली खरीदना पसंद करते हैं. कई यात्री उसके संघर्ष और मेहनत को देख कर भावुक हो जाते हैं. मीना ने बताया कि रोजगार की तलाश में उसने कई जगह प्रयास किया. कहीं काम नहीं मिला. अंततः मजबूरी में उसने बसों में चना और मूंगफली बेचने का काम शुरू किया. मीना ने बताया कि वह अकेले किराये के घर में रहती है और अपने खर्चों का प्रबंध स्वयं करती है. हर दिन की कमाई से ही उसका गुजारा चलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










