डॉ रामदयाल मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन
डॉ रामदयाल मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी

डॉ रामदयाल मुंडा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड जन संस्कृति मंच के द्वारा संकल्प दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

खूंटी. अड़की के पोंड़ोपाइ गांव के जादूर अखड़ा में मंगलवार को पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड जन संस्कृति मंच के द्वारा संकल्प दिवस मनाया गया. इस अवसर पर डॉ रामदयाल मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय पार्षद गौतम सिंह मुंडा ने कहा कि डॉ रामदयाल मुंडा सांस्कृतिक नवजागरण और झारखंड आंदोलन के बौद्धिक अगुवा थे. उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किये. आज के समय में जिस तरह से बाजारवादी संस्कृति न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में हावी होता जा रहा है परिणामस्वरूप आदिवासियों की पहचान मिटने के कगार पर है. मौके पर गौर सिंह मुंडा, जीवन हसादा, डोमा मुंडा, एतवारी सुली, शुक्रु हसादा, मुनि मुंडा, नुनीबाला मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola