शिविर लगा कर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की आधार सीडिंग करें : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
शिविर लगा कर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की आधार सीडिंग करें : उपायुक्त

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा और समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा और समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन और झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का शत-प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके लिए उन्होंने शिविर लगाने के लिए कहा. वहीं सभी पेंशन योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने के लिए कहा. डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी लाभुकों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट रिपोर्ट प्राप्त करने का निर्देश दिया. जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा के क्रम में चाइल्ड केयर इंस्टिट्यूट-सहयोग विलेज, आशा किरण और कलावरी चौपल ट्रस्ट के संचालन की जानकारी ली. उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की आधारभूत संरचना की जानकारी ली. आवश्यकता अनुसार नये आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए कहा. आंगनबाड़ी सेविका के रिक्त पदों में उन्होंने शीघ्र चयन करने की प्रक्रिया पूरा करने के लिए कहा. एमटीसी केंद्र में उपायुक्त ने शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य उपस्थित थे.

सामाजिक सुरक्षा और समाज कल्याण विभाग की उपायुक्त ने समीक्षा की

सभी लाभुकों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट रिपोर्ट प्राप्त करने का निर्देशB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola